Introduction to Forms

एमएस एक्सेस 2013 में फॉर्म का परिचय (Introduction of Form in MS Access 2013)

MS Access 2013 में फॉर्म एक डेटाबेस है जिसे आप डेटाबेस एप्लिकेशन के लिए यूजर इंटरफ़ेस बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। एक Bound (बाध्य) फ़ॉर्म वह है जो किसी डेटा स्रोत जैसे किसी टेबल या क्वेरी से सीधे कनेक्ट होता है, और उस डेटा स्रोत से डेटा दर्ज करने, संपादित करने या प्रदर्शित करने के लिए उपयोग किया जा सकता है। वैकल्पिक रूप से, आप एक “अनबाउंड” फ़ॉर्म बना सकते हैं जो सीधे डेटा स्रोत से लिंक नहीं होता है, लेकिन इसमें कमांड बटन, लेबल या अन्य कण्ट्रोल शामिल हैं जो आपको अपने एप्लिकेशन को चलाने के लिए आवश्यक है। MS Access मे form का प्रयोग इनपुट के लिए किया जाता है। फॉर्म की सहायता से हम बार -बार एक ही task को पूरा करने के लिए कई ऑब्जेक्ट्स का प्रयोग कर सकते है।

Table of Contents

Toggle
  • एमएस एक्सेस 2013 में फॉर्म का परिचय (Introduction of Form in MS Access 2013)
    • फॉर्म का उपयोग क्यों करें? (Why use forms?)
  • (फॉर्म के प्रकार) Types of Form
    • Columnar Form
    • Tabular Form
    • Datasheet
    • Justified
    • Pivot Chart

Form में अधिक संख्या मे डाटा को स्टोर करके रखा जा सकता है। डाटावेस टेबिल मे डाटा को इनपुट किया जा सकता है। इस कार्य को करने के लिये फार्म मे विभिन्न प्रकार के ऑप्शन होते है। जैसे new record add करना record delete करना, record को edit करना record में formatting करना एवं रिकार्ड को move करना आदि। जिससे आसानी से डाटा को इनपुट किया जा सकता है। इसमे फॉर्म की फार्मेटिंग की जाती है। जिससे फॉर्म सुन्दर दिखने लगता है। टेबिल फील्ड को आवश्यकता के अनुसार फार्म मे सेट किया जा सकता है। फॉर्म डिजाइन के लिये इसमे टूल बॉक्स होता है। जिसमे विभिन्न प्रकार के टूल होते है। जिनको फील्ड के अनुसार फॉर्म मे सेट किया जा सकता है।

फॉर्म का उपयोग क्यों करें? (Why use forms?)

हम में से कई लोग अक्सर फॉर्म भरते हैं फॉर्म इतने लोकप्रिय हैं क्योंकि इनमे एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को जानकारी प्रदान की जाती हैं| फॉर्म भरने वाला व्यक्ति जानता है कि कौन सी जानकारी शामिल है और इसे कहां रखा जाए। जब आप एक्सेस में किसी फॉर्म में जानकारी दर्ज करते हैं, तो डेटा ठीक उसी स्थान पर जाता है जहां इसे जाना चाहिए: एक या अधिक संबंधित टेबल्स में।

(फॉर्म के प्रकार) Types of Form

Ms access मे निम्न प्रकार के फार्म होते है।

Columnar Form

इस फार्म को प्रयोग data entry के लिये किया जाता है। इसमे टेबिल के फील्ड को कॉलम फॉर्मेट मे व्यवस्थित किया जाता है। इसमे एक समय मे एक रिकार्ड दिखाई देता है। विजार्ड से फॉर्म को अलग-अलग फॉर्मेट मे आसानी से बना सकते है। Columnar Form में आसानी से रिकार्ड को next, previous, first, last और move किया जा सकता है। एवं नये रिकार्ड को जोडा जा सकता है।

Tabular Form

इस फॉर्म मे सभी रिकार्डस एक साथ दिखाई देते है। इसमे टेबिल की सभी फील्डस टेबिल के फॉर्मेट में होती है। इसमे एक रिकार्ड को दूसरे रिकार्ड से लाईन के द्वारा अलग किया जाता है।

Datasheet

इसमे डाटावेस टेबिल डाटाशीट फॉर्मेट मे देखा जा सकता है। यह एक ऐक्सेल शीट की तरह होता है।

Justified

इसमे टेबिल के फील्डस को एक स्टैंडर्ड फार्म मे सेट किया जाता है। जिससे इसमे रिकार्ड को देखना आसान होता है। इसमे एक समय मे एक रिकार्ड दिखाई देता है।

Pivot Chart

Pivot Chart विभिन्न प्रकार के चार्ट को support करता है। इसके द्वारा टेबिल डाटा को ग्राफ के रूप मे प्रदर्शित किया जाता है। इसमे यूजर दो कॉलम के डाटा के बीच ग्राफ खीच सकता है।